फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसरों पर लटकी कार्रवाई की तलवार 

Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
New notes
विज्ञापन
जिले के कई बैंक मैनेजरों पर मोटी रकम लेकर नोट बदलने का आरोप है। भारत सरकार की कार्रवाई की चपेट में कुछ अधिकारी आ सकते हैं। जिले के ही कुछ लोगों ने इन मैनेजरों की सीडी, जिसमें वह पैसे बदलने के लिए प्रतिशत की बात कर रहे हैं, वित्त मंत्रालय को भेजी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ व्यापारियों और अधिकारियों के करोड़ों डाले गए हैं। हालांकि नोटों ही हेराफेरी में सेंट्रल बैंक का एक लिपिक पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।       
विज्ञापन


नोट बदलकर रातोंरात मालामाल होने वाले बैंक अफसरों की अब नींद गायब हो गई है। केंद्र सरकार के आरबीआई को कुछ बैंक अफसरों की सीडी दिए जाने के बाद से इन अफसरों की हालत खस्ता है। जिले के सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद हुसैन ने पांच बैंकों की सीडी तैयार कर वित्त मंत्रालय और आरबीआई को भेजी है। शाहिद का कहना है कि जिले के जिन बैंकों ने बड़े स्तर पर हेराफेरी की है, उनका उन्होंने स्टिंग किया। स्टिंग की सीडी वित्त मंत्रालय को भेजी गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कई बैंक मैनेजर रातोंरात मालामाल हो गए। कुछ अन्य बैंक भी इस खेल में शामिल रहे। प्रशासनिक अधिकारियों का पैसा दबाव में और व्यापारियों का पैसा कमीशन के लालच में बदला गया। एक बैंक के लिपिक का सस्पेंड होना तो केवल बानगी है। भाजपा नेता पूर्व विधायक अशोक कंसल और व्यापारी नेता श्याम सिंह सैनी भी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र लिखकर बैंकों में बड़े स्तर पर नोट बदले जाने का आरोप लगा चुके हैं। इन लोगों का कहना है कि फर्जी आईडी दिखाकर बैंकों ने नोटों को बदला है। सीसीटीवी कैमरे से इन घोटालों का राज खुल सकता है। केंद्र की कार्रवाई शुरू होने के बाद से बैंक अफसरों में दहशत का माहौल है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें