फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत के नाम पर लूटे जा रहे पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सियासत के नाम पर लूटे जा रहे पिछड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि मौजूदा सरकारों में ओबीसी तथा मुसलमानों के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जाति के लोगों के खिलाफ नहीं, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के हित के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। सियासत के नाम पर पार्टियां पिछड़ा वर्ग के लोगों को लूटती आ रही हैं। इसलिए अब 30 राजनीतिक दल व 30 सामाजिक संगठन मिलकर वंचितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए एक मंच पर आ रहे हैं।
अलमासपुर में पूर्व प्रधान सुक्रमपाल सैनी के निवास पर पहुंचे हरियाणा से पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश के 95 प्रतिशत लोगों की सियासत में पांच प्रतिशत की भी हिस्सेदारी नहीं। जबकि पांच प्रतिशत लोग शासन में 95 प्रतिशत की भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े राजनीतिक दलों में शामिल विभिन्न समाज के नेताओं ने व्यक्तिगत हित के लिए अपने समाज के हितों को ताक पर रखा हुआ हैं। ऐसे नेताओं को पार्टियां बोलने का अधिकार तक नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटेंगे 30 सियासी, 30 सामाजिक संगठन
राजकुमार सैनी के प्रयास से मंसूरपुर के सैयादिना जूनियर हाईस्कूल में रविवार को आयोजित भारतीय महागठबंधन कार्यकर्ता एकता महासम्मेलन में 30 राजनीतिक तथा 30 सामाजिक संगठन के दिग्गज जुट रहे हैं। महासम्मेलन में मौलाना तोकीर रजा, सलमान नदवी, विजय कसाना तथा हेमंत कुशवाह सहित विश्वात्मा भारत गांधी आदि अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि वह भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें