फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने किया पत्नी और बच्चों के साथ आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सांपला खत्री गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों में चल रही रंजिश में शुक्रवार को एक पक्ष के व्यक्ति ने राजस्व व पुलिस प्रशासन पर शोषण करने का आरोप लगाया। यही नहीं उक्त व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सांपला खत्री गांव निवासी तौफीक और शहजाद एक ही परिवार से हैं। जिनमें पिछले करीब 25 वर्षों से जमीन को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। शहजाद कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पिछले कुछ दिनों से अपने हिस्से की जमीन खसरा संख्या 131 में निर्माण कार्य करा रहा था। इससे खफा तौफीक शुक्रवार को बच्चों को लेकर निर्माण स्थल पर पहुंच गया। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान उसने खुद और पत्नी सहित तीनों बच्चों पर मिट्टी तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने बमुश्किल उन्हें रोका और पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। इस बीच भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभालते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। तौफीक पक्ष का आरोप है कि पुलिस और राजस्व विभाग दूसरे पक्ष के दबाव में कार्य कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
दस्तावेजों की जांच के बाद होगी कार्रवाई
देवबंद। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच चल रहा जमीन का विवाद सिविल कोर्ट में भी विचाराधीन है। एक पक्ष के पास खसरा संख्या 131 में निर्माण कार्य में हस्तक्षेप न होने देने के निर्देश भी हैं। दोनों पक्षों से जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज मंगाए गए हैं। उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय को दी गई रिपोर्ट: रिजवान
देवबंद। राजस्व अधिकारी रिजवान अली ने बताया कि शहजाद पक्ष खसरा नंबर 131 का स्वामी है, जबकि तौफीक पक्ष खसरा नंबर 158 का स्वामित्व रखता है। निर्माण कार्य 131 में हो रहा है। जिसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें