मंसूरपुर के घासीपुरा में चौदस के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारी शुरू
- फोटो : KHATAULI
आस्था का केंद्र है घासीपुरा का माता दुर्गा का मंदिर
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर घासीपुरा का मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर आस्था का केंद्र है। चौदस के अवसर पर लगने वाले माता दुर्गा के मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नतें मांगने के लिए आते हैं। इस वर्ष भी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मेले के संरक्षक कुंवर विजय राज सिंह ने बताया कि दुर्गा माता के मंदिर की स्थापना उनकी दादी कंवर गिरिराज ने सन 1934 में कराई थी। तभी से चौदस के अवसर पर यहां चार दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होता है। मेले में तीन दिवसीय है, विशाल दंगल का भी आयोजन होता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेले में कई दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन तथा वालंटियर मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।