फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा नेता के घर पर हमले की कोशिश, गांव छोड़ने की तैयारी में जुटा परिवार

Fri, 13 Aug 2021 09:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भाजपा नेता की हत्या से आहत परिवार अभी सदमे से उबर भी नहीं पाया कि उनके घर पर हमले की कोशिश की गई। वहीं इससे भयभीत परिवार गांव छोड़ने की तैयारी में जुट गया।
विज्ञापन
गांव छोड़ने की तैयारी में जुटा परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में पिता की हत्या से आहत भाजपा नेता का परिवार अभी सदमे से उबर भी नहीं पाया कि बुधवार देर रात उनके घर पर हमले की कोशिश की गई। इससे भयभीत परिवार गांव छोड़ने की तैयारी में जुट गया। इस मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर गांव छोड़ने से रोका। अधिकारियों ने उसके पिता की हत्या में फरार दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भलवा निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की 21 जून को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता ने पिता की हत्या में गांव के ही आस मौहम्मद, शराफत बेग, इसरार, जुल्फिकार, सुक्का, महताब व लताफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अन्य आरोपी अब तक फरार हैं।

इसके बाद से ही पीड़ित भाजपा नेता व परिजन गांव में अपनी जान को खतरे की आशंका जता रहे हैं। इसी बीच बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता के घर पर हमले का प्रयास किया। हमले के प्रयास से भयभीत भाजपा नेता व उसके परिवार ने घर का जरूरी सामान बांधकर कर गांव छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। खतौली एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पेक्टर डीके त्यागी गांव में पहुंचे और भाजपा नेता व परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझाकर गांव छोड़ने से रोका।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने पिता की हत्या में फरार दो आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर अफसरों ने उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रजापति महासंघ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल, भाजपा नेता राकेश प्रजापति और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

सीओ शकील अहमद ने कहा कि भाजपा नेता परिवार समेत गांव छोड़ रहे थे, जिन्हें फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। उनकी सुरक्षा को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें