फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलान जारी: अब भाकियू स्वतंत्रता दिवस पर मनाएगी किसान मजदूर संग्राम दिवस

Fri, 13 Aug 2021 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भाकियू ने कृषि कानूनों के विरोध में स्वतंत्रता दिवस पर किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाने का निर्णय लिया है। नरेश टिकैत ने किसानों से शांति पूर्वक इस दिवस को मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीनों कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर करीब नौ माह से आंदोलन कर धरने पर बैठे भाकियू और किसान संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन किसान अपने जिले में गांव और तहसीलों में अपने वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार को अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से शांति पूर्वक इस दिवस को मनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए शांतिपूर्वक प्रभात फेरी निकालने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को करीब नौ माह पूरे होने वाले हैं। सरकारी हठधर्मी बनी है। इन दिनों के आंदोलन के बावजूद किसान डटे हैं। अब लगातार किसानों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद देश में यह बड़े दुख की बात है कि आज भी किसानों को आर्थिक आजादी नहीं मिल सकी। किसान अपनी फसल का दाम तय नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है। किसान राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर किसान मजदूर संग्राम दिवस के तहत अपनी यात्रा को निकालकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराएंगे। 
विज्ञापन

उधर, भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू के कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी अपने गांवों और क्षेत्र में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकालेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें