फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता सैनी ने जीती पिंक सिटी मैराथन    

Sun, 18 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ अर्पिता सैनी (गुलाबी कपड़ों में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहाना की बेटी अर्पिता सैनी की उपलब्धियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल पिंकसिटी मैराथन में अर्पिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। एशियन मैराथन की चैंपियन रही सुनीता गोदरा ने उसे ट्रॉफी और 75 हजार का चेक देकर सम्मानित किया।       
विज्ञापन


रोहाना की अर्पिता सैनी के कोच कपिल कुमार ने बताया कि जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल पिंक सिटी मैराथन में देश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 21 किमी की दौड़ अर्पिता सैनी ने एक घंटा 20 मिनट में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया।

शनिवार को कार्यक्रम में अतिथि 1992 की एशियन मैराथन की चैंपियन सुनीता गोदरा और जयपुर छावनी के कर्नल ने अर्पिता सैनी को ट्रॉफी और 75 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। अर्पिता सैनी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस वर्ष वह कई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पा चुकी हैं। अर्पिता की उपलब्धि पर परिवार और गांव वालों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें