फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से विपक्षी पार्टियां बौखलाईं  

Sun, 18 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा के सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जानसठ के गांव कवाल में भाजपा के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा सांसद सतपाल सैनी और विधायक रविंद्र भड़ाना ने कहा कि मोदी के नोटबंदी से परेशान विपक्षी पार्टियां जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं।

रविवार को गांव कवाल के गोपाल मंदिर में भाजपा की ओर से अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संभल के सांसद सतपाल सैनी और दक्षिणी मेरठ के विधायक रविंद्र भड़ाना रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नोटबंदी से विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई है। प्रधानमंत्री द्वारा मांगा गया 50 दिन का वादा पूरा होने पर देश विकास की ओर अग्रसर होगा। जैसे स्वच्छता अभियान चलाकर देश की हर गली व गांव की सफाई कराई है।
विज्ञापन


वैसे ही भ्रष्टाचार और कालेधन को निकालने और समाप्त करने के लिए नोटबंदी की गई है। उन्होंने सपा सरकार को लंका रूपी सरकार बताया। कहा कि जैसे श्रीराम ने अपनी सेना के बल पर लंका पर जीत हासिल की थी, वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी जातियों को साथ लेकर उत्तर प्रदेश पर जीत हासिल करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने पिछड़ी जाति को भाजपा की रीढ़ की हड्डी बताया और कहा कि प्रदेश में गुंडा माफियाओं का राज है। प्रदेश की बेटियों का सम्मान भी सुरक्षित नहीं है। सम्मलेन को जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर, विक्रम सैनी, अरुण वशिष्ट ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने तथा संचालन विकास पंवार ने किया। मौके पर मीरापुर चेयरमैन नवीन सैनी, सतीश खटीक, महेश चंद शर्मा, डॉ. निर्वाल, धर्मसिंह कपासिया, वीरेन्द्र नागर, अतुल सैनी, यशपाल पंवार, अनुराग पंवार, राजकुमार सैनी, वंदना वर्मा, अमित प्रमुख, ब्रिजेश रस्तौगी, सभासद विकास गुप्ता, मनमोहन सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें