फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज और सुदेश चंद जैन हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज और सुदेश चंद जैन हुए सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरों से आधार एनेबल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से बैंक खाताधारक, आधार आच्छादित बैंक खातों से धन की निकासी कर रहे हैं। अभी तक लॉकडाउन के दौरान आधार कार्ड के माध्यम से लगभग आठ करोड़ 50 लाख का भुगतान किया जा चुका है। जिले में बेहतर काम करने वाले डाककर्मी अनुज कुमार और सुदेशचंद जैन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैंकों में भीड़ को कम करने को आधार एनेबल पेमेंट सिस्टम के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरों से ग्राहकों को 10 हजार तक का भुगतान किया जा रहा है। अब तक ग्रामीण डाकघरों से 46185 ग्राहक आधार कार्ड के माध्यम से लगभग आठ करोड़ 50 लाख की निकासी की गई। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने कुटेसरा शाखा डाकघर के सुदेश जैन और मेल ओवरसियर अनुज कुमार को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें