फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की परिवार सम्पर्क अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
द्वारिकापुरी में प्रचार करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा ने की परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत की। बृहस्पतिवार को प्रदेश के कौशल राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने द्वारिकापुरी से इस अभियान की शुरुआत की। मंत्री ने कहा कि अभियान में मोदी सरकार द्वारा सुलझाए गए कई मुद्दे जैसे अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून इसके साथ ही केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। उधर, राज्यमंत्री विजय कश्यप ने बिरालसी मंडल में परिवार सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नितिन मलिक, जगदीश पांचाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें