-कार्यक्रम में छात्रों ने एक से एक बढ़कर करतब दिखाए
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। गंग नहर मार्ग स्थित गुरुकुल एंग्लो वैदिक (बसेड़ा) द्वितीय का दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने एक से एक बढ़कर करतब दिखाए। वक्ताओं ने गुरुकुल संस्कृति के बारे में भी बताया।
भोपा, पुरकाजी सीमा के बीच गंगनहर पटरी स्थित गुरुकुल एंग्लो वैदिक (बसेड़ा) द्वितीय का दूसरा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी कर्मवीर महाराज, अमन सिंह शास्त्री, हकीम चंद्र आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राज्य मंत्री दिनेश खटीक, विधायक चंदन चौहान की पत्नी ऋषिका चौहान रही। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य यजमान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिंद्रा सपत्नीक रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सोमदेव सतांशु (कुलपति गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार) रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों व छात्रों को गुरुकुल की संस्कृति के विषय में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, डंबल, योगासन, तलवारबाजी लकड़ी मलखंब, रस्सा मलखंब, जिमनास्टिक, लाठी प्रदर्शन आदि के एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। अतिथियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वेदव्रत आर्य, यतींद्र कटारिया, प्रधानाचार्य सतीश पंवार, देव कुमार, अरुण कुमार, शिवा, भूपेंद्र आर्य, राहुल, अरविंद आदि मौजूद रहे।