फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 10 प्रतिशत लाभांश किसानों को देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण किसान सेवा सहकारी समिति में वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई, जिसमें प्रबंध निदेशक रोशन कुमार ने समिति की आय व्यय का ब्योरा किसानों को बताया। साथ ही 10 प्रतिशत लाभांश किसानों को देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गत वर्षों की भांति बढेड़ी स्थित समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी के पिता ब्रज पाल सिंह पहुंचे। समिति के आय व्यय का ब्योरा देते हुए प्रबंध निदेशक ने बताया कि समिति को एक वर्ष में 13 .54 लाख का शुद्ध लाभ हुआ और समिति के सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभ देने की घोषणा की गई। एडीओ हकारिता प्रीति भारद्वाज ने सहकारिता की जानकारी दी। पवन सिंह, सभापति, धर्मवीर सिंह उपसभापति, वेदवती, किरण देवी, कमला देवी, नवाब सिंह संचालक व हरीश कुमार, धर्मपाल, महिपाल सिंह, योगेंद्र, सुभाष, अरविंद, मांगेराम, व शरणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें