मुजफ्फरनगर। देश में 100 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
भोपा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 ने देश-दुनिया को अभूतपूर्व रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक रही है। कोरोना से युद्ध में अग्रिम पंक्ति में खडे़ कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका रही है। कोविड पर नियंत्रण एवं इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है।
स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सबसे बडे़ टीकाकरण अभियान की इस उपलब्धि को प्राप्त करने में आंगनबाड़ी, आशाओं का अथक परिश्रम और निस्वार्थ सेवा अहम है। कोरोना काल में नगर के सभी उद्योगपतियों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों को संकट के समय में भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराकर भरपूर सहयोग किया है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, संजीव जैन चेयरमैन गर्ग डुप्लेक्स, जनमंच अध्यक्ष निशांक जैन, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, विजेंद्र पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, कंवरपाल वर्मा, मनोज वर्मा, रेणु गर्ग, नीरज गौतम, कविता सैनी मौजूद रहे।
भोपा रोड पर आगंनबाडी कार्यकत्रीयों को सम्मानित करते मंत्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR