फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव : शुकतीर्थ में अमर शहीदों को किया भावपूर्ण नमन

विज्ञापन
कारगिल शहीद स्मारक शुकतीर्थ पर काकोरी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अमृत महोत्सव : शुकतीर्थ में अमर शहीदों को किया भावपूर्ण नमन
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर सोमवार को अमृत महोत्सव मनाते हुए देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीदों को भावपूर्ण नमन किया गया।
विज्ञापन

कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को ब्रिटिश सरकार से आजादी दिलाई थी। देश की संपदा और संप्रभुता हासिल करने के लिए काकोरी स्टेशन पर देशभक्तों ने अंग्रेजों को मार भगाकर खजाना प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि देश को सुरक्षित रखना हम सभी का धर्म है। धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए ही देश के हजारों क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। धन्य हैं वे परिवार, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिए अपने बेटे-बेटियों का बलिदान कर दिया। इससे पहले, प्रधानाचार्य गिरीश उत्प्रेती, आचार्य विकास राठी के नेतृत्व में शुकदेव संस्कृत महाविद्यालय, गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के ब्रह्मचारियों के साथ ही पूर्व सैनिकों ने भी शुकतीर्थ में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा निकालते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। कारगिल शहीद स्मारक पर काकोरी के क्रांतिकारियों व अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा व अध्यक्षता बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर मांगेराम फौजी, कानूनगो ओमप्रकाश चौहान, प्रधान राजपाल सैनी, सुनील कुमार फौजी और जयवीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें