फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैडमिंटन में अलका पाल ने मीनाक्षी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी कल्याण देव एसडी इंटर काॅलेज शुकतीर्थ में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। फाइनल मैच में गांव फिरोजपुर की अलका पाल ने शुकतीर्थ की मीनाक्षी को 15-13 अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। विभिन्न गांवों से आई दीपांशा, नूतन, मधु, शिवांगी, आकांक्षी, मीनाक्षी, निशा, शिवानी, अंजलि, भारती, नेहा, गुनगुन आदि लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके फाइनल मैच में गांव फिरोजपुर की अलका पाल ने शुकतीर्थ की मीनाक्षी को 15-13 अंकों के अंतर से हराया। समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष राठी ने विजेता व उप विजेता को अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक गोविंद शुक्ला, अरुण बालियान, गंगा सेवा समिति सचिव महकार सिंह, प्रीति पाल, रामनिवास, रेखा देवी, महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें