फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पलड़ी के सन्नी हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव पलड़ी के सन्नी हत्याकांड के एक आरोपी लक्की उर्फ तुषार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों का चालान किया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।
विज्ञापन

गांव पलड़ी निवासी सन्नी परिवार के ही शीलू के साथ 31 दिसंबर 2024 को बाइक से गांव जा रहा था। जब गांव याहियापुर, पलड़ी के बीच पहुंचे तो पीछे से आए कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया। इसके बाद पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों के साथ मिलकर डंडों से पीट-पीटकर सन्नी की हत्या कर दी थी। वहीं उसका साथी शीलू हमलावरों से जान बचाकर भाग निकला था। पुलिस ने मृतक की मां सरिता की ओर से सात लोगों को नामजद और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या, एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्याकांड के मामले में प्रकाश में आए जानसठ थाना गांव तालड़ा निवासी लक्की उर्फ तुषार को जानसठ रोड गणेश गेट के सामने से गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया जा चुका है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें