फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाने के लिए अलर्ट रहें कार्यकर्ता : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा के मतगणना प्रभारी और पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सपा कार्यकर्ता अलर्ट रहें। मतगणना में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में किरण पाल कश्यप ने कहा कि किसी भी सूचना को अपने वरिष्ठ नेताओं से पुष्टि कर अपने दिए गए मतों को सही रूप में गिनती होने तक कोई भी कार्यकर्ता आराम नहीं करेगा। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि प्रशासन पर सभी को विश्वास है, लेकिन भाजपा सरकार पर कतई विश्वास नहीं किया जा सकता।
प्रशासन को समझना चाहिए कि वह भाजपा सरकार के प्रतिनिधि के रूप में वर्तमान में तैनात नहीं है, बल्कि वह निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में तैनात है। बैठक में पूर्व सांसद व खतौली विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी राजपाल सैनी, पूर्व विधायक पुरकाजी एवं प्रत्याशी अनिल कुमार, मीरापुर से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, रामनिवास पाल, सत्यवीर प्रजापति, शबाब जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें