फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कानून के तहत हो अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित एक कार्यालय में आपत्तिजनक सामग्री से भरा लिफाफा डालने के आरोपी अधिवक्ता असद जमा के खिलाफ धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अधिवक्ता के देश विरोधी संगठनों से संबंध होने की भी आशंका व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम चंद्रभूषण सिंह से मिले। विहिप कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अधिवक्ता असद जमा द्वारा काफी समय से एक वर्ग की महिलाओं के खिलाफ षड़यंत्र रचकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसकी पुष्टि पुलिस-प्रशासन की जांच में भी हो चुकी है कि आरोपी अधिवक्ता द्वारा एक वर्ग विशेष की महिलाओं को ही निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। वह वर्ष 2013 में हुई सांप्रदायिक हिंसा में भी आरोपी है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।
विहिप कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि अधिवक्ता द्वारा जनपद में धर्मांतरण का एक सुनियोजित गैंग चलाया जा रहा था और उसके संबंध किसी न किसी देश विरोधी आतंकी संगठन के साथ भी जुड़े हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई। नगराध्यक्ष विकास अग्रवाल, अनूप सिंह, मनीष बंसल, विवेक शास्त्री, सुनील वर्मा, ललित मचल, नरेश प्रजापति, अर्पित त्यागी, अक्षित गुप्ता, स्फूर्ति कौशिक, नितिन तायल और अर्जुन गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें