फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 परीक्षा केंद्रों पर होगी राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज आयोजित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को दो सत्रों में सुबह साढे़ नौ बजे से साढे़ ग्यारह बजे एवं अपराह्न ढाई से साढे़ चार बजे के बीच होगी। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक ली।
विज्ञापन

जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने को कलक्ट्रेट परिसर के जिला पंचायत सभागार में एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा तिथि से पूर्व प्राप्त होने वाले आवश्यक प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं मेरी उपस्थिति एवं डीआईओएस और वरिष्ठ कोषाधिकारी की मौजूदगी में कोषागार स्थित डबल लॉक में सुरक्षित रखे जाएंगे। प्रश्न पत्रों को परीक्षा वाले दिन प्रात: छह बजे कोषागार स्थित डबल लॉक से नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी की देखरेख में सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से लिस्ट परीक्षा केंद्र को गोपनीय प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से 01 घंटा 30 मिनट पूर्व अर्थात प्रथम पाली के लिए आठ बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपहरण दस बजे तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा।
उक्त बैठक के अंतर्गत स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वह अपने केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटा पूर्व अर्थात प्रथम पाली के लिए प्रात: साढे़ सात बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए साढे़ बारह बजे तक प्रत्येक दशा में पहुंचना सुनिश्चित करें। संबंधित विद्यालय के प्राचार्य-प्रधानाचार्य उक्त परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक का कार्य करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सभी केंद्र अधीक्षक के साथ बैठक आहूत कर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करेंगे। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें