रतनपुरी के गांव मथेडी निवासी माफिया सुशील मूंछ की नई मंडी कोतवाली पुलिस को हत्या के मामले में कई साल से तलाश है। कोर्ट में सुशील मूंछ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला भी विचाराधीन है। गैंगस्टर के कोर्ट में हाजिर न होने पर अक्तूबर 2023 में सुशील मूंछ को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने जनवरी 2024 में उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद भी सुशील मूंछ कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित तीन टीम भी उसका सुराग नहीं लगा पाई है।
बताया गया कि वर्ष 2017 में हत्या के मामले में अब नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सुशील मूंछ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई को शुरू किया है। कोर्ट के आदेश पर कुर्की की उदघोषणा के नोटिस सुशील मूंछ के मथेडी स्थित आवास पर चस्पा किया है।