फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा सर्राफ को गोली मारने का आरोपी

विज्ञापन
खतौली मीरापुर रोड पर मुठभेड के बाद पकड़ा बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा सराफ को गोली मारने का आरोपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे के मीरापुर रोड स्थित घटायन मोड़ पर देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपियों से एक पिस्टल व संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। आरोपियों ने गत नौ नवंबर को गांव खोकनी में सराफ को गोली मारी थी, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

थाना पुलिस मंगलवार रात 8.40 बजे मीरापुर रोड स्थित घटायन मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि इसी दौरान पुलिस ने मीरापुर की तरफ से संदिग्ध बाइक पर आते दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। इसमें एसआई पवन कुमार ने किसी तरह बचते हुए आला अफसरों को जानकारी दी, जिस पर सीओ राकेश सिंह व इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान मीरापुर निवासी विशाल के रूप में हुई है, जिसके पास से अवैध पिस्टल व एक संदिग्ध बाइक बरामद हुई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान मीरापुर के ही अंकुर पाल के रूप मे हुई है, जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। सीओ ने बताया कि विशाल ने ही गत नौ नवंबर को गांव खोकनी में कस्बा निवासी सराफ हंस वर्मा को उसकी दुकान पर गोली मारी थी। विशाल के खिलाफ गैंगेस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें