फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नहाते समय गंगनहर में डूबा युवक, दोस्त बना रहा था वीडियो, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 27 May 2024 06:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। इस दौरान उसका दोस्त मोबाइल से वीडियो बना रहा था। वहीं, डूबे युवक की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में एक युवक गंगनहर में डूबा। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में गंगनहर स्नानघाट पर नहाते समय कूकड़ा मंडी निवासी गौरव डूब गया। जिसे काफी तलाश किया गया, मगर वह नहीं मिल सका। बताया गया कि गंगनहर में डूबे युवक का दोस्त वीडियो बना रहा था। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के कूकड़ा मंडी निवासी गौरव अपने दोस्त के साथ रविवार शाम गंगनहर स्नानघाट पर पहुंचा और वहां पर नहाने लगा। इस दौरान उसका दोस्त वीडियो बनाने लगा। गौरव नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

पुलिस ने बताया कि युवक जानसठ क्षेत्र के किसी गांव में रिश्तेदारी में आया था। वह अपने दोस्त के साथ गंगनहर पर पहुंचा था। इस दौरान उसका दोस्त उसकी वीडियो बना रहा था।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि गौरव की सोमवार को भी गंगनहर में तलाश कराई गई, मगर वह नहीं मिल सका। गोताखोर पीएसी को बुलाया जा रहा है। जिससे उसकी तलाश कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें