फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिवक्ता व फर्जी कागजातों से जमानत पाने वाले गैंगस्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर को जेल से रिहा कराने के लिए फर्जी मुहर से जमानत के फर्जी कागजात बनाए गए थे, जिनके आधार पर उसे जमानत मिली। इस मामले में गैंगस्टर नीरज बाबा व एक अधिवक्ता के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने माना है कि जमानत के कागजात तस्दीक के लिए थाने भी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

गैंगस्टर के मामले में जमानत पाने के बाद कोर्ट में तारीख पर न जाने वाले जनपद मेरठ के गांव रोहटा के गांव चिंदौड़ी निवासी नीरज उर्फ बाबा उर्फ चीता उर्फ पंडित के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इसके बाद भी वह कोर्ट नहीं पहुंचा तब उसके जमानतियों को तस्दीक कर कोर्ट ने हाजिर होने के आदेश दिए। फिर भी कोई भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो कोर्ट ने नीरज बाबा को पांच अगस्त तक कोर्ट में पेश करने के आदेश खतौली पुलिस को दिए थे।
दरोगा रामवीर सिंह ने जांच में पाया कि आरोपी नीरज उर्फ बाबा गांच चिंदौड़ी में नहीं रहता। वह मकान व जमीन बेचकर 12 साल पहले चला गया था। प्रधान रजनी ने भी लिख कर दे दिया। जमानती दर्शाए गए हस्तिनापुर के गगन विहार निवासी बिलख राम व उसका बड़ा भाई प्रताप सिंह भी अपने पते पर नहीं रहते। वहां गगन विहार नाम का मोहल्ला ही नहीं था।
विज्ञापन

दोबारा जांच कराने पर जमीन की फर्द के आधार पर लेखपाल सचिन सैनी ने मोबाइल पर बात कर बताया कि बिलखराम व प्रताप सिंह नाम वाले व्यक्ति मवाना कोतवाली के गांव तिगरी में रहते हैं। इसके बाद बिलखराम के बेटे विनय तोमर से बात हुई तो उसने पिता के जमानत लेने से इनकार किया और बताया कि ताऊ प्रताप सिंह की 2008 में मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी हस्तिनापुर ने जमानत के कागजात तस्दीक न करना और थाने के कागजातों में दोनों जमानतियों के नाम की कोई एंट्री होने से इनकार कर किया। जांच में फर्जी कागजातों के आधार पर जमानत कराया पाया गया। दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा गया कि अधिवक्ता योगेंद्र कुमार ने गैंगस्टर कोर्ट में आरोपी की जमानत आख्या सात अक्तूबर 2022 में पेश की, जिसके आधार पर आरोपी को जमानत मिल गई।
पुलिस ने माना कि आरोपी अधिवक्ता ने गैंगस्टर के आरोपी के साथ मिल कर फर्जी कागजात तैयार कराए। इसी के चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि सिविल लाइन थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें