फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक सवार पिता-पुत्री से मारपीट, छेड़खानी का भी किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पास के एक गांव में बाइक पर जा रहे पिता-पुत्री के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की। युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। गांव में घटना से तनाव बना है। घटना गांव के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शाहिद के बेटे की बारात जोला गांव में जा रही थी। गांव में डीजे बज रहा था। बुढ़ाना खतौली मार्ग पर मंदिर के पास बरातियों के वाहन व बस खड़ी हुई थी।
इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति बाइक पर अपनी बेटी के साथ वहां से गुजरा तो उसने बाइक को रोक लिया और बरातियों के वाहन साइड में करने को कहा। इससे नाराज बरात में शामिल युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। पिता-पुत्री को सड़क पर नीचे गिरा लिया और युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव प्रधान विकास त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना है। पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें