मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में कस्बे के गांव काकड़ा निवासी 95 वर्षीय महिला की मतदान करने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतका मतदान के लिए काफी उत्साहित थी।
गांव काकड़ा में बने मतदान केंद्र पर शुक्रवार दोपहर को बुजुर्ग महिला रामभतेरी दोपहर के समय मतदान करने के लिए पहुंची थी। वोट डालने के बाद जैसे ही रामभतेरी घर पर पहुंचीं तो थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई।