फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर लोकसभा सीट: पुरकाजी-मीरापुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, बसपा ने मुस्लिम वोटों में की सेंधमारी

Fri, 19 Apr 2024 06:28 PM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

लोकसभा चुनाव के लिए आज मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मुजफ्फरनगर की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा में आती है। इस सीट पर आज मतदाताओं की स्थिति को देखते हुए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। पढ़ें ये रिपोर्ट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में वोट डालने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर लोकसभा की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा सीट पर तिकोना मुकाबला नजर आया। मीरापुर क्षेत्र में मुस्लिमों ने साइकिल चलाई, जबकि सैनी वोट बंटते  नजर आए।  दलित मतदाताओं का रुझान बसपा की तरफ दिखा, जबकि जाट और गुर्जर रालोद के पक्ष में जाते दिखाई दिए। बसपा ने मुस्लिम और जाट मतों में भी सेंधमारी की।  छपार क्षेत्र के त्यागी और राजपूत मतदाताओं में भी  बिखराव नजर आया। 

विज्ञापन

मतदान कर निशान दिखाते डॉ संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर लोकसभा की मीरापुर सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान विधायक है। उनके लिए उनका विधानसभा क्षेत्र ही बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। मीरापुर सहित अन्य कुछ स्थानों पर बसपा ने भी मुस्लिमों में सेंधमारी की है।

 

मुजफ्फरनगर में मतदान - फोटो : अमर उजाला
सैनी वोट भाजपा और सपा में बंटते दिखाई दिए। रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान के पक्ष में जाट और गुर्जर लामबंद दिखे। इसके अलावा अति पिछड़ा और स्वर्ण मतदाता भी उनके साथ जाता दिखा। 

 

मुजफ्फरनगर में मतदान - फोटो : अमर उजाला
 बसपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह पर दलित मतदाता लामबंद दिखाई दिया। इसके अलावा वह जाट और मुस्लिम में भी कहीं-कहीं सेंधमारी करते दिखे। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मतदान - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी विधानसभा में भी मुकाबला दिलचस्प रहा। यहां त्यागी बाहुल्य गांवों में वोटों का बंटवारा हुआ। त्यागी रालोद और निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी त्यागी में बंटे दिखाई दिए। शहर से सटे सरवट गांव में सपा और रालोद में कड़ा मुकाबला दिखाई दिया। इस सीट पर भी तीनो प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें