खतौली। रेलवे रोड पर शीशम का सूखा पेड़ काफी झुक गया है, जिससे हर समय हादसा होने का खतरा बना हुआ है। रेलवे रोड व्यापारियों ने इसको हटवाने की मांग की है।
नगर में रेलवे रोड पर हर समय लोगों का आवागमन लगा रहता है। यहीं पर एक डिग्री काॅलेज तथा एक इंटर कॉलेज के अलावा अन्य कई विद्यालयों के विद्यार्थियों के अलाव आमजन का हर समय आवागमन रहता है। यहीं पर सब्जी की दुकानें भी हैं। पेड़ एक ओर झुक कर वहां लगे खंभे से रुका हुआ है। दुकानदार गोरीशंकर, सचिन, कपिल, नरेश कुमार, अमरजीत सिंह, नवीन आदि का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। वृक्ष के गिरने का हर समय खतरा बना हुआ है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी का कहना है कि वृक्ष के संबंध में वन क्षेत्राधिकारी को इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आमजन की सुरक्षा सर्वेापरि है।