फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सात जनवरी को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी रौनक अली जैदी एवं एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी ने वर्ष 2025 के लिए वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नए साल में सात जनवरी को 2418 मतदाता (अधिवक्ता) मतदान करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फैंथम हॉल में चुनाव अधिकारियों की बैठक में वार्षिक चुनाव के मद्देनजर विचार-विमर्श हुआ। वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के लिए दो जनवरी को नामांकन, तीन को नाम वापसी, सात की सुबह आठ से शाम पांच तक मतदान और आठ जनवरी काे सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया जिला बार एसोसिएशन में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हाे गई है। यदि कोई मतदाता आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया गया तो उसका नाम मतदाता सूची से पृथक कर दिया जाएगा। आदर्श आचार संहिता 20 बिंदुओं पर नियम तय किए गए हैं। बार काउंसिल से जारी सीओपी नंबर वाले अधिवक्ता ही मतदान करेंगे। इसके अलावा कोई प्रपत्र अथवा दस्तावेज मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें