फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का ख्याल रखें पशुपालक

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली(मुजफ्फरनगर)। पशु चिकित्सा मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के तौर-तरीके बताए। उन्होंने दुधारू पशुओं को नियमित रूप से पौष्टिक आहार खिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किसान भवन में शनिवार को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा मेले का उद्घाटन भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने किया। मेले में एनडीआरआई करनाल और आईएनआरआई बरेली के डॉक्टरों की टीम ने करीब 270 पशुओं की जांच कर नि:शुल्क दवाईयां वितरित की। डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. केपीएस तोमर, डॉ. अमर पाल सिंह, डॉ. किरणजीत, डॉ. अभिषेक चंद और डॉ. पवन सिंह ने पशुपालकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। डॉक्टरों ने कहा कि ताजा चारा और ताजा पानी अगर पशुओं को खिलाया जाए तो आधी से अधिक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा दुधारू पशुओं को नियमित रूप से खल दिए जाने की बात भी कही। पशुओं के बांधने के स्थान पर गंदगी न फैलनें और नियमित रूप से पशुओं को नहलाना भी चाहिए। आयोजन में सहाब सिंह, ओमेंद्र मुखिया, शिव कुमार और रोहित बालियान आदि रहे।

किसान नेताओं के स्मारक बनेंगे : बालियान
सिसौली। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मेले में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत का एक ही भवन में स्मारक बनना चाहिए। तीनों ने किसानों की लड़ाई लड़ी। भाजपा इसके लिए प्रयास कर रही है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान समस्याओं से जूझ रहा है, सरकार को ध्यान देना चाहिए। इससे पहले अंबेडकर भवन, धर्मशाला, किसान भवन, माढ़ी मंदिर और पट्टी लेपरान में केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया गया। उमेश मलिक, ओमेंद्र मुखिया, वीरेंद्र कुतुबपुर, रविंद्र मलिकपुरा, सुरेश सिंघल, सहाब सिंह और डॉ. बाबूराम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें