पुरकाजी देहात। आबकारी टीम ने खादर के जिंदावाला और दादोपुर में अभियान चलाकर शराब की भट्टियों को तोड़ डाला। टीम को देखकर शराब माफिया वहां से फरार हो गए।
आबकारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा और सिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह ने टीम के साथ सोमवार को खादर के दादोपुर तथा जिंदावाला में अभियान चलाकर खेतों में संचालित शराब की भट्टियों को तोड़ दिया। इस दौरान वहां से शराब माफिया भाग खडे़ हुए। टीम ने मौके से टीम ने 420 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। वही से मिले आठ हजार लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया। निरीक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि खादर में पुलिस की मिली भगत सैकड़ों भट्टियां अवैध शराब की चल रही है। इन भट्टियों पर बनी हुई शराब पूरे थाना क्षेत्र के गांवों में सप्लाई की जाती है। इस शराब के विरोध में क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की महिलाएं थाने पर प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन पुलिस इन्हें बंद नहीं करवा पाती है। जबकि गांवों में परचून की दुकानों तक पर शराब बिक रही है।