फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टकराई, भाजपा की पूर्व विधायक व उनका पुत्र घायल 16-30-50

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में भाजपा की पूर्व विधायक और उनका बेटा घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पास खंभे में जा टकराई। हादसे में भाजपा की पूर्व विधायक और उनके बेटे घायल हो गए। पुलिस और परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस से मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के साउथ सिविल लाइन निवासी भाजपा की पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल अपने पुत्र दीपक के साथ कार से बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से मुजफ्फरनगर के लिए चलीं। कार को दीपक चला रहा था। हाईवे पर सुबह करीब 11 बजे केएफसी होटल के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय दीपक अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर कच्ची सड़क में उतर गई और डिवाइडर के बिजली खंभे से जा टकराई। खंभे से टकराने से कार में सवार पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल व उनका पुत्र दीपक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचें। पुलिस की मदद से परिजन घायलों को एंबुलेंस के द्वारा मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में परिजनों ने तुरंत भर्ती कराया। पूर्व विधायक के घायल होने की खबर मिलते ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता मेरठ हॉस्पिटल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पूर्व विधायक के सीने में चोट लगी थी, जिससे उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जबकि दीपक के पैरों में चोटें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें