फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में विभिन्न कॉलेजों के 75 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में योगदान प्रदान करने वाले क्षेत्र के 75 शिक्षकों को विभिन्न कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छोटूराम पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तनेजा, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ प्रोफेसर राजीव कुमार गुप्ता द्वारा चयनित शिक्षकों को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में कुंद-कुंद जैन डिग्री कॉलेज से शिक्षक डॉ नीतू वशिष्ठ प्राचार्या, डॉ कमल किशोर अध्यक्ष गणित विभाग, डॉ अरविंद कुमार अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, डॉ. रीना गणित विभाग, डॉ नीरजा गुप्ता अध्यक्ष राजनीति शास्त्र विभाग, डॉ सपना जैन अध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग, राजीव कौशिक अध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग, डॉ विपिन कुमार बंसल अध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग, आशीष जैन अध्यक्ष कंप्यूटर साइंस विभाग, डॉ शिवानी चौधरी वाणिज्य विभाग, डॉ अंजू वाणिज्य विभाग, शान मौहम्मद वाणिज्य विभाग, मुकुल कुमार गणित विभाग, डॉ फरहीन जावेद अंग्रेजी विभाग को सम्मानित किया।
वहीं, सीताशरण इंटर कॉलेज में लायंस क्लब के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ।। प्रधानाचार्य डॉ संत कुमार, जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी की सेवानिवृत्त शिक्षिका कृष्णा देवी एवं केके जैन डिग्री कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. राजीव कौशिक को शॉल एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। लायंस क्लब द्वारा कॉलेज को एक वाटर कूलर भी भेंट किया गया। अध्यक्षता जसवीर सिंह राणा और संचालन अनिल कुमार वर्मा ने किया। मौके पर डॉ. कुंवर सिंह, अनमोल कुमार, चैधरी मधुर, रीना वैश्य, शशि रानी, अलका त्यागी, डॉ सुधीर कुमार, राजेश कुमार, बबलू कुमार, विजेंद्र कुमार, हिमांशु खरे मुकुल शर्मा, देवी सिंह, दीपक गुलाटी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें