फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

जानसठ। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने किसी भी घटना से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगी आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक कर सीओ एसकेएस प्रताप ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन अभी से तैयारी कर रहा है। पुलिस ने शोभायात्रा की वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया है। सीओ ने दलित समुदाय से सोशल मीडिया पर आ रही खबरों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। प्रशासन शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित कर रहा है। क्षेत्र के गांव भलवा, सादपुर व भलेड़ी में आंबेडकर की प्रतिमा पर विशेष निगाहें रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि 14 अप्रैल को शांतिपूर्वक जयंती निकलवाना हम सबका कर्तव्य है। किसी भी आंबेडकर को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसएसआई मनोज कुमार यादव, चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, ब्रजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, जितेंद्र कुमार, ईश्वर, अब्दुल्ल कुरैशी, डॉ. आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें