नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण
खतौली। विधायक विक्रम सिंह सैनी ने वार्ड नंबर-6 के मोहल्ला गणेशपुरी में अपनी निधि से 60 मीटर नवनिर्मित सड़क का निर्माण कार्य कराया, जिसका लोकार्पण विधायक ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार में जितने विकास हो रहे हैं, उतने विकास कार्य किसी की सरकार में नहीं हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश का विकास कराने की बात करते हैं। विरोधी दल सरकार को बदनाम करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष सतेंद्र जैन, मदन छाबड़ा, पूर्व सभासद पंकज भटनागर, भरतेश शर्मा, रजत जैन, सुनील उपाध्याय, पूर्व सभासद उमेश कुमार, मुकेश जैन सर्राफ, संजय भुर्जी, प्रवीन ठकराल, अमित जैन, वीरेंद्र जैन, प्रवीन बागड़ी, धर्मपाल प्रजापति, विनय अहलावत, राकेश जैन, संजीव मिश्रा, अशोक अग्रवाल, राकेश सिंघल, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।