फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेवा के लिए बढ़ रहे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा के लिए बढ़ रहे कदम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रद्धालु कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही शहर में सेवा शिविरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी भोले के भक्तों की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं।
हाईवे बाईपास पर बिलासपुर के ग्रामीणों ने कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ त्रिवेणी इंजीनियरिंग के महाप्रबंधक आर कांडपाल ने किया। कांडपाल ने कहा कि सभी को एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अगले साल और भव्य कार्यक्रम कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान नरेंद्र पाल और सहायक महाप्रबंधक जेपी श्रीवास्तव ने भी व्यवस्था में सहयोग किया। शिविर में ठहरने के साथ भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने मंगलवार को कच्ची सड़क पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया। शिविर में कांवड़ लाने वाले भाइयों को दवाइयां, बिस्किट, पानी, कोल्डड्रिंक्स, आईसक्रीम आदि वितरित किए। विकास वर्मा, अदित्य जैन, अंशुल मित्तल, मानवेंद्र प्रताप, विजय मित्तल, आशुतोष शर्मा, नीरज कौशिक, अंकित मित्तल, अवनीश कंसल, अंकुर सिंघल, अनुज सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन

युवा पंजाबी संगठन ने कांवड़ शिविर का आयोजन किया। कांवड़ियों को दवाई, पानी, फ्रूटी, बिस्किट वितरित किए। बृज टॉकिज के बाहर इस सेवा में विजय वर्मा, नीरज मुंजाल, राजीव मुंजाल, अनिल अरोरा, जुगल किशोर खत्री, राजेंद्र कुमार, संजय गिरधर का सहयोग रहा। इंजीनियर्स क्लब एवं नलकूप खंड ने पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया है। शिविर के चौथे दिन एडीएम सुनील सिंह भी पहुंचे। बड़ी संख्या में इंजीनियर कांवड़ सेवा में जुटे हैं। शहर के सभी कांवड़ सेवा शिविरों में भोलों की सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें