मुजफ्फरनगर के राजकीय कालेज परीक्षा केद्र पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षार्थी के प्रवे
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा तथा सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा 2021 में केवल 33.6 प्रतिशत ने ही परीक्षा दी। 66.4 प्रतिशत गैर हाजिर रहे। 17664 में से केवल 5930 ही परीक्षा में शामिल रहे।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्री पीसीएस परीक्षा शहर में 40 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में सुबह साढे आठ से साढे़ दस की प्रथम पाली में 17664 को बैठना था, जिसमें 6025 ने ही परीक्षा दी। 11639 अनुपस्थित रहे। 34.10 प्रतिशत की उपस्थिति और 65.90 की अनुपस्थिति रही। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक भी इन्हीं को परीक्षा देनी थी। इस पाली में संख्या पहली पाली से भी घट गई। इस पाली में 5930 ने ही परीक्षा दी। केवल 33.6 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। 11734 ने परीक्षा छोड़ दी यानी 66.4 प्रतिशत परीक्षा में नहीं बैठे। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रानिक किसी भी प्रकार की घड़ी, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार का उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रयाप्त मात्रा में मास्क, थर्मल स्कैनर तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था कराई गई।
मुजफ्फरनगर के राजकीय कालेज परीक्षा केद्र पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षार्थी के हाथ स?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के होलि एजिल्स स्कूल परीक्षा केद्र पर परीक्षा देकर बाहर आते उत्तर प्रदेश लोक सेवा आय?- फोटो : MUZAFFARNAGAR