फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों से खर्च दिलवाने के लिए थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बैंक वाली गली निवासी बुजुर्ग कृष्ण कुमार बंसल ने नई मंडी कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसके तीन बेटे हैं, जिनमें से एक के पास वह रहता है, जबकि दो अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, उसके पास करोड़ों की संपत्ति है, जिस पर उसके तीनों बेटे कब्जा कर बैठ गए हैं और उसे खर्च के लिए फूटी कौड़ी नहीं देते। इसके चलते उसे पाई-पाई से जूझना पड़ रहा है। पीड़ित ने अपने तीनों बेटों से हर माह पांच-पांच हजार रुपये दिलवाए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वृद्ध काबू से बाहर हो गया और थाने में ही लेटकर खर्च दिलाने अन्यथा वहीं जान देने की बात कर हंगामा करने लगा। घंटों हंगामे बाद पुलिस ने बामुश्किल वृद्ध को समझाबुझाकर शांत करते हुए उसे आरोपी बेटों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वृद्ध अपनी पुत्रवधू के साथ घर लौट गया।
विज्ञापन


बाइक को लेकर भिड़े युवक, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी फरदीन व वसीम के बीच एक बाइक के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम के समय दोनों के बीच इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनो में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें