फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पुरकाजी थाना घेरा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने पुरकाजी थाना घेरा, प्रदर्शन
विज्ञापन

पुरकाजी। पांच माह पूर्व हुई दलित युवती की हत्या के मामले में आरोपियों द्वारा मृतका के पिता के साथ मारपीट करने के मामले में महिला संगठन ने थाने पर प्रदर्शन कर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गत नौ मई को ग्राम भूराहेड़ी निवासी दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर उसके परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पड़ोसी महिला, उसकी पुत्री और ग्राम धमात निवासी दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला उसकी पुत्री और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। मगर उनके विरुद्ध कोई सबूत ना मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया। आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी महिला व उसके पति द्वारा मृतका के पिता के साथ मारपीट की गयी। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एसएसपी से की गई। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलने पर अस्तित्व महिला संगठन की दर्जनों महिला कार्यकर्ता और ग्राम भूराहेड़ी की दर्जनों महिलाएं थाने पहुंची और प्रदर्शन कर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। महिला संगठन द्वारा पांच माह गुजर जाने के बावजूद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मुकदमे की जांच कर रहे सीओ सदर रिजवान अहमद का कहना है कि मृतका के बिसरे की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में रेहाना अदीब, शादाब, प्तिभा, गुरमीत, कविता, गीता, सुरेशो ,रीता, ओमो, सुमित्रा, विमला, सुषमा, संतोष आदि महिलाऐं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें