मोरना। क्षेत्र में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले का शुभारंभ आज से होगा। मेले की सभी तैयारियों को अंतिम पूर दिया जा चुका है। वहीं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्कस, मौत का कुंआ, काला जादू आदि अन्य मनोरंजन के साधन भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात
मोरना के हाट बाजार में प्रतिवर्ष गांव समाज की ओर से जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले का आयोजन किया जाता रहा है। श्रद्धालु अपने परिवार की खुशहाली और मन्नत पूरी होने पर ढोल नगाड़ों के बीच मंगल गीत गाते हुए म्हाड़ी पर निशान चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हैं। महंत बाबूराम व गददी महंत घनश्याम व गोपाल आदि ने बताया कि मेले का शुभारंभ सोमवार सुबह होगा। गांव प्रधान गुलशन के पति शहजाद ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर गांव की गलियों को साफ सुथरा कराया जा रहा है। मेले के ठेकेदार टीम में अनुज चौधरी, रोमी, सतबीर, सुंदर, जाहिद, टीटू, योगेंद्र तोमर आदि व्यवस्था बनाने में लगे हैं।