फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में विचार-विमर्श किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज की बालाजी चौक स्थित रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गोयल, नंद गोपाल उर्फ नंदी जी, कुंवर केसरीवान, मंडलाध्यक्ष दीपक राज सिंघल, जिलाध्यक्ष शामली राजेंद्र गोयल व जिलाध्यक्ष सहारनपुर अनिल गुप्ता रहे। वक्ताओं ने कहा कि सितंबर माह के अंत में वैश्य समाज का बड़ा मेला लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दस लाख से अधिक लोग इकट्ठा होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। सुधीर गर्ग की अध्यक्षता व पवन सिंघल के संचालन में हुई बैठक में मुकेश बिंदल, डॉक्टर जेके मित्तल, नितिन जैन, मोहित सिंघल, सचिन अग्रवाल, सुधीर कंसल, अनिल बंसल, कशिश गोयल, गौरव मित्तल व हर्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें