फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान और कब्रिस्तानों में 52 शव पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान और कब्रिस्तानों में 52 शव पहुंचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में मौतों का सिलसिला टूटने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को शहर में 52 लोगों की मौत हुई, इनमें 16 की मौत कोरोना की चपेट में आने के बाद हुई, इनका कोरोना प्रोटोकॉल में ही अंतिम संस्कार किया गया।
नई मंडी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि नई मंडी में 17 शव पहुंचे, इनमें 12 कोरोना से मृतकों के थे। उनके यहां कोरोना से मृतकों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इन सबका कोरोना प्रोटोकॉल में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी घाट श्मशान समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि नदीघाट पर नौ शव आए इनमें तीन कोरोना के थे। जनकपुरी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार दो शवों का अंतिम संस्कार हुआ। सरवट के कब्रिस्तान में शुक्रवार को 13 लोगों के शव आए। अचानक मरने वालों की संख्या बढी है। खालापार के गौरेगरीबा कब्रिस्तान में आठ शव पहुंचे। लद्दावाला के कब्रिस्तान में तीन शव आए, जिनमें एक कोरोना का था। कुल मिलाकर श्मशान घाट और कब्रिस्तान में 52 लोगों की अंतिम क्रिया हुई, जिनमें 16 कोरोना से मृतकों के रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें