फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ के चुनाव में 1

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार संघ के चुनाव में 1844 वोट पड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को मतदान हुआ। कुल 2182 मतदाताओं में से 1844 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को मतदान के दौरान लगी भीड़ के दौरान नोकझोंक होने पर कुछ देर तक मतदान रुका, जिसे बाद में मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रारंभ कराया। बुधवार को मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से मुख्य चुनाव अधिकारी नासिर अली और उनके सहयोगी चुनाव अधिकारियों सोपाल सिंह , जय कुमार जावला , राजीव कुमार, आनंद प्रकाश, मुनेश चंद सैनी, अनुज शर्मा की देखरेख में मतदान प्रारंभ हुआ। शाम को मतदाताओं की संख्या बढ़ी तो कुछ अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक होने पर मतदान रुक गया. जिसे बाद में फिर से प्रारंभ कराया गया। जिला बार संघ के अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, नसीर हैदर काजमी ,फरीद अहमद खान और महासचिव पद पर ठाकुर कुंवरपाल सिंह, प्रदीप मलिक और सुरेंद्र मलिक के बीच मुकाबला है। पूर्व विधायक शाहनवाज राना एडवोकेट ने भी मत डाला। एक अधिवक्ता की मृत्यु होने के कारण 30 अप्रैल यानि आज शोक सभा होगी, इसी कारण अब मतगणना एक मई बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें