फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ-बुढ़ाना में बनेंगे फायर सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ-बुढ़ाना में बनेंगे फायर सब स्टेशन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हर साल अप्रैल से मई-जून के बीच आग की विभीषिका से जूझने वाले जनपद को बहुत जल्द दो नए फायर सब स्टेशन के रूप में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करीब 23 करोड़ की लागत से दोनों नए सबस्टेशन जानसठ व बुढ़ाना में स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही उनके टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। ग्रांट रिलीज होते ही दोनों सबस्टेशन स्थापित किए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
चार तहसील, दो नगरपालिका और आठ नगर पंचायतों के साथ बड़े क्षेत्रफल वाले जनपद मुजफ्फरनगर में अप्रैल से मई-जून माह के बीच हर साल आग तांडव मचाती रही है। इसके बावजूद यहां केवल मुख्यालय पर ही फायर स्टेशन है और यहां भी सीमित संसाधन उपलब्ध हैं, जिनके बूते पूरे जनपद में आग की घटनाओं पर काबू पाने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूटते रहे हैं, जिससे बड़ा नुकसान होता है। इसके चलते मुख्यालय के साथ ही जनपद में दो फायर सबस्टेशन की मांग काफी समय से की जाती रही है, जिसके अब परवान चढ़ने की उम्मीदें कायम हो गईं हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो शासन से जनपद में दो फायर सबस्टेशन स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी गई है, जिन्हें जानसठ व बुढ़ाना में स्थापित किया जाना है। प्रत्येक सबस्टेशन की स्थापना के लिए 11.40 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है, जिसके टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। सीएफओ रमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि नए फायर सबस्टेशन की स्थापना के टेंडर सीएचडीईएफ नामक संस्थान को मिले हैं और बहुत जल्द ग्रांट जारी होते ही इनके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबस्टेशन पर प्रशासनिक भवन, मिलेगी एक गाड़ी
मुजफ्फरनगर। जानसठ व बुढ़ाना में बनने वाले फायर सबस्टेशनों पर 11.40 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन, आवास, गेराज व शेड आदि का निर्माण कराया जाएगा। दोनों सबस्टेशनों पर एक-एक गाड़ी भी दी जाएगी, जबकि 25 कर्मियों का स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें