फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुट होकर वोट ड़ालने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। भाजपा के खिलाफ गठबंधन दलों के सभी नेताओं ने एकजुट होकर कार्यकर्ताओं को वोट डलवाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे प्रत्याशी की जीत आप सभी की जीत है। जाति धर्म छोड़कर हम सभी को एकजुट होकर चौ. अजित सिंह को जिताना है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के बुढ़ाना आवास पर गठबंधन दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बुढ़ाना ब्लाक के रालोद, सपा व बसपा के कार्यकर्ता व नेता रविवार को एक साथ एकत्र हुए। मीटिंग में सभी दलों के नेताओं ने भाजपा की सरकार को किसान व गरीब विरोधी बताया। मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, बच्ची सैनी, बसपा नेता निर्मलदास, शिवकुमार, जयवीर सिंह, रालोद नेता पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, धर्मवीर बालियान, रालोद युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, रालोद युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डां. अनिल डबास, अतहर हसन, हाजी जमशेद, रामनिवास सहरावत, गांव फुगाना निवासी चौ. मुकेश मलिक व थामसिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें