फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम को तहसील स्टाफ के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम को तहसील स्टाफ के हवाले किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईवीएम को बूथ के हिसाब से जिले की सभी तहसीलों में वितरित किया गया है। तहसील स्टाफ ने सभी ईवीएम की चेकिंग कर निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम में ही रख दिया है। यह प्रक्रिया पूरे दिन चली, जिले की सभी तहसीलों के स्टाफ के साथ एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की सभी प्रकार की तैयारियों में जुटा हैं। एक तरफ नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, वहीं दूसरी तरह मतदान की तैयारियां भी चल रही है। बूथों पर लगने वाले कर्मचारियों को ईवीएम देने में कोई परेशानी पैदा न हो इसके लिए इवीएम की जिम्मेदारी तहसीलवार सभी आरओ को दी गई है। तहसीलवार आरओ की जिम्मेदारी सभी एसडीएम को दी गई है। जिले में कुल 2167 बूथ हैं। एसडीएम और तहसीलदार की देखरेख में तहसील का स्टाफ सुबह से ही निर्वाचन कार्यालय पर ईवीएम की चेकिंग में लगा रहा है। ईवीएम की चेकिंग कर इनको निर्वाचन की ही स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। मतदान से पहले दिन तहसील कर्मी ही मतदान में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को ईवीएम का वितरण करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि व्यवस्था को सरल बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें