फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर ने शामली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ने शामली को हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंडर-16 अंतरजनपदीय चयन ट्रायल प्रक्रिया के तहत बुधवार को हुए मैच में मुजफ्फरनगर ने शामली को 128 रन के भारी अंतर से हराया। खेल प्रेमियों ने पूरे समय तक रोमांचक मैच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मैच में मुजफ्फरनगर टीम ने पहले बैटिंग करके 45 ओवर में 267 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रणव शर्मा ने मात्र 21 गेंदों पर अविजित 60 रन बना डाले, जिसमें 12 चौके शामिल थे। बाएं हाथ के दूसरे बल्लेबाज हर्ष पंवार ने भी 52 रन बनाए। अभिराज चौधरी 44 और हर्षित राठी ने शानदार 37 रन बनाए। निखिल, शिवांशु, इस्माईल, तरुण कुछ खास नहीं कर पाए। स्पिनर जीत मलिक ने तीन विकेट लिए। अभय और साहेब को 1-1 विकेट मिला। मुजफ्फरनगर ने 45 ओवर में 267 रन बनाए। शामली के बल्लेबाज जवाब में 139 रन बनाकर ही आउट हो गए। कप्तान अनिवेश ने 45 रन बनाए। रचित 14, तौक्विर 10, अमान शून्य, कुश 17 रन बना पाए। पूरी टीम 139 रन पर ही ढेर हो गई। विनीत और आशु को 3 -3 सफलता मिली। अभिषेक को दो और अली को एक विकेट मिला। मैच के अंपायर आदिल और अरशद रहे। प्रणव दास स्कोरर रहे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आब्जर्वर मोहमद आमिर ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे शामली और सहारनपुर का मैच होगा। मैच देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। फील्ड पर बल्लेबाज प्रैक्टिस करने के लिए मैच के पहले ही हाथ आजमाते हैं। सभी का लक्ष्य होता है अपनी टीम को विजय की ओर ले जाना। खिलाड़ी अपनी पूरी मेहनत के साथ मैच खेलने में लगे हुए हैं। फील्ड पर दर्शक बल्लेबाजों और गेंदबाजों का मनोबल बढ़ाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें