फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की 37 दुकानों पर छापे की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वरक की 37 दुकानों पर छापा मारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों को उर्वरक के वितरण और खाद की गुणवत्ता जांचने को डीएम के आदेश पर चारों तहसीलों में गठित टीमों द्वारा 37 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान 20 दुकानों से नमूने लिए गए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर एसडीएम की देखरेख में गठित टीम ने छापा मारा। जिले में चार टीमों ने एक साथ अभियान चलाया। तहसील सदर में एसडीएम दीपक कुमार के साथ जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया रहे। तहसील जानसठ में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तुलसी राम प्रजापति और एसडीएम जानसठ रहे। तहसील खतौली में एसडीएम के साथ जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा रहे। तहसील बुढ़ाना में एसडीएम के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार रहे। तहसील सदर की टीम ने 10, तहसील जानसठ की टीम ने चार, तहसील खतौली की टीम ने चार और बुढ़ाना तहसील में दो नमूने संग्रहित किए गए। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि कुल 20 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें