सपा की महानगर कार्यकारिणी गठित
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की महानगर कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बताया कि वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। राहुल वर्मा महासचिव, तरणजीत सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। रेशू शर्मा, असद पासा, आशुतोष गुप्ता, निधिश गर्ग, विकास गोस्वामी, मनोज शर्मा उपाध्यक्ष, नीशू धीमान, याकूब सभासद, खुर्शीद फारूकी, दीपक गंभीर, अमित अरोरा, पवन पाल, तनवीर कादरी, विभा चौधरी, इरफान, सलीम अंसारी, कोमल, अयाज खान, सुहेल हसन को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा अमर मित्तल, इसरार अहमद, गौरव मुंडे, फैसल सिद्दीकी, सतीश पाल, शहजाद चिंकू, दीपक गुब्बारा, रामगोपाल वर्मा, साजिद और अनवार कुरैशी को सदस्य नामित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी में मनोनीत सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, वसी अंसारी, शलभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।