फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टीमों के लिए ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट टीमों के लिए ट्रायल आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की जूनियर वर्ग की क्रिकेट टीमों के लिए प्रदेश भर में कल 29 मार्च से ट्रायल शुरू होंगे। मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी बृहस्पतिवार को अंडर 16 आयु वर्ग में सुबह आठ बजे से शामली और मुजफ्फरनगर के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। जबकि 31 मार्च को अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया जाएगा। अंडर- 14 आयु वर्ग का ट्रायल एक अप्रैल रविवार को सुबह से होगा। सभी खिलाड़ियों को सफेद किट में अपनी पंजीकरण स्लिप के साथ आने के लिए कहा गया है। एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के मैनेजर संजीव भी इस दौरान ट्रायल पर रहेंगे। ट्रायल के लिए अंडर- 16 में मुजफ्फरनगर से 142 और शामली से 98 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। संयुक्त सचिव विकास राठी ने बताया कि जनपद की अंडर 16 टीम का चयन चुने हुए खिलाड़ियों के बीच होने वाले मैच के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें