फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में बे-कार दौड़ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महकमे के पास पर्याप्त वाहन नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स के पास पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था नहीं होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रशासन के आग्रह पर एआरटीओ ने 16 वाहन उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन

21 जुलाई को शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। इसके लिए हरिद्वार, गोमुख समेत बद्रीनाथ से कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहा है। मुजफ्फरनगर को हरिद्वार और दिल्ली का सेंटर माना गया है। ताज्जुब है कि जिले की पुलिस फोर्स के पास पर्याप्त रूप से वाहन तक नहीं हैं। पुलिस कांवड़ यात्रा की ड्यूटी करने के लिए बगैर कार दौड़ रही है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो हालात भी बेकाबू होते दिखे। ऐसे में पुलिस फोर्स को जगह-जगह चक्कर लगाने में कठिनाई पैदा हो गई। इस पर प्रशासन ने एआरटीओ को वाहन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इस पर एआरटीओ ने चुनावी तर्ज पर कांवड़ मेला समाप्त होने तक निजी वाहनों का अधिग्रहण कर लिया। एआरटीओ के स्तर से करीब 16 वाहन पुलिस को दिए गए। एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने बताया कि पुलिस फोर्स के लिए निजी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। कांवड़ यात्रा के लिए करीब 16 वाहन उनके विभाग ने पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें